मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ों की संख्या में बाइक पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।

इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

More Stories
गैरसैंण में लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस को लेकर कांग्रेस हमलावर, गणेश गोदियाल ने मांगा हेमंत द्विवेदी का इस्तीफा
केदारनाथ धाम में ऑपरेशन कालनेमि जारी, आज किए गए 7 चालान