13 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कीर्तिनगर में किया प्रदर्शन, मांगा पीएम, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कीर्तिनगर में किया प्रदर्शन, मांगा पीएम, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कीर्तिनगर बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि कांग्रेस जनों ने हाथों में काली पट्टी (रिबन) बांधकर तथा हाथों में प्रतीकात्मक हथकड़ी लगाकर रैली निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि आज युवाओं के भविष्य के साथ भाजपा सरकार लगातार खिलवाड़ कर रही है देश में 152 से ज्यादा पेपर लीक 10 सालों में हुए हैं, देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और युवाओं, छात्रों तथा आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पेपर लीक विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कीर्तिनगर में किया प्रदर्शन, मांगा पीएम, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

See also  हरीश रावत ने कर दिया बहुत बड़ा ऐलान

रैली के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध करेगी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग संगठन महासचिव रघुवीर सिंह भंडारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमन शाह, विनीत आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वर्तवाल,अर्जुन गोदियाल, आशुतोष रावत, रामलाल नौटियाल, गामा सिंह, प्रवीण पालीवाल, रजनी मेवाड़, मीनाक्षी पोखरियाल, धन सिंह चौहान, भीम सिंह, वीरेंद्र भंडारी, दिनेश स्नेही, प्रदीप थपलियाल, पंकज जोशी, करण सिंह, दिनेश भट्ट, बंटी राणा, वीरेंद्र राणा,आशीष, शिवम्, केशव अर्पण, रविंद्र, गौरव तथा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा