15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मतदाता सूची को लेकर अहम बैठक

मतदाता सूची को लेकर अहम बैठक

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद चमोली में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत कर्णप्रयाग तहसील सभागार में निर्वाचक नामावली प्रेक्षक एवं अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

प्रेक्षक ने कहा कि बीएलओ और बीएलए मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मतदाता सूची को लेकर अहम बैठक

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं आमजन से पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है।

See also  टनल हादसे के घायलों का सीएम ने गोपेश्वर अस्पताल में जाना हाल

बैठक के बाद प्रेक्षक ने कर्णप्रयाग के मतदान केंद्र संख्या 26, 27 एवं 28 का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

Ad 1
See also  स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं