7 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सरकार के फैसले पर दिनेश गुरुरानी का विरोध

सरकार के फैसले पर दिनेश गुरुरानी का विरोध

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने पर्यटन विभाग द्वारा निकाली गई विज्ञप्ति जिसमें आवास गृह को निजी क्षेत्र में देने की बात कही गई है। पुरजोर विरोध किया है उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार पूर्व में हुए समझौते को लागू न कर निगम में कार्यरत दैनिक वेतन कर्मचारीयों को नियमित नहीं कर रही है। सरकार के फैसले पर दिनेश गुरुरानी का विरोधयहां तक कि श्रम विभाग द्वारा जारी न्यूनतम वेतनमान तक नहीं दिया जा रहा है।कर्मचारियों के लंबित देयकों का भुगतान नहीं कर रही है। कर्मचारियों को एसीपी का लाभ नहीं दे रही है। वहीं एकीकरण के नाम पर एक-एक करके निगम के आवास गृह को निजी क्षेत्र में देने की तैयारी कर रही है आंखिर सरकार की मनसा क्या है ।जब सारे आवास गृह और इकाईयां निजी क्षेत्र में चले जाएंगे तो फिर यह किसका एकीकरण करेंगे ।

See also  पीएम आवास योजना शहरी में उत्तराखंड को मिला इनाम

बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि उक्त निविदा निरस्त नहीं की गई और कर्मचारियों का नियमितीकरणनहीं किया गया, व अन्य मांगों के ऊपर भी कार्रवाई नहीं की गई तो 15 दिन के बाद दोनों निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए चले जाएंगे ।उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी चार धाम यात्रा व पवित्र आदि कैलाश यात्रा में दिन-रात मेहनत कर निगम को लाभप्रद स्थित में ला रहे हैं वहीं यात्री भी निगम द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना कर रहे हैं।

See also  बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य कर भरेंगे नामांकन
Ad 2