25 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आज होगा लोकसभा चुनाव का ऐलान

आज होगा लोकसभा चुनाव का ऐलान

आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा इसके साथ ही आचार संहिता भी लग जाएगी। चुनाव आयोग की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे से होगी। माना जा रहा है कि 543 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 7 या 8 फेज में हो सकते हैं। इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी होगा। 14 मार्च को ही दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति गई है। दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद CEC राजीव कुमार समेत तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।

See also  प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना

इस बार 2 करोड़ नए वोटर

2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

See also  बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय

2014-2019 में ऐसा था शेड्यूल

पिछले दो लोकसभा चुनाव में चुनाव की तारीखों के ऐलान और वोटिंग के बीच करीब 40 से 50 दिन का अंतर था। 2019 लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे। चौथे दिन 23 मई को रिजल्ट आया था। इसी तरह 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा भी 5 मार्च को की गई थी। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव कराए गए थे। इस बार भी रिजल्ट चौथे दिन 16 मई को आए थे।

See also  सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
Ad 2