21 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट ने साधा कांग्रेस पर निशाना

महेंद्र भट्ट ने साधा कांग्रेस पर निशाना

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित होने हैं, लेकिन जिस तरह अप्रत्याशित नतीजों के डर से कांग्रेस विचलित है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को अगर एक्जिट पोल पर भरोसा नहीं है तो उसे नतीजों के आने का इंतजार करना चाहिए लेकिन वो भाजपा सरकार के खिलाफ गलत बयानी कर संभावित हार के डर से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना मत दे दिया है और दो दिन बाद स्थिति सबके सामने हैं। अगर, कांग्रेस इन एक्जिट पोल को फर्जी मानती है तो उसके सामने हकीकत का सामना करने का विकल्प है और उसे इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

See also  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस को लेकर कांग्रेस हमलावर, गणेश गोदियाल ने मांगा हेमंत द्विवेदी का इस्तीफा

कांग्रेस उठा रही ईवीएम पर सवाल- भट्ट

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता अब इवीएम को लेकर भी सवाल उठाने लगे हैं। वह अक्सर चुनाव के वक्त तब इस पर सवाल उठाती है जब उन्हे जनता नकार देती है। हालांकि किसी राज्य मे उसे सफलता मिली तो वह जनता को सर्वोपरि मानती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सब्र रखने की जरूरत है। उसे जनादेश पर भी सवाल उठाने का हक नहीं है। भाजपा विकास कार्यों के बूते देश और विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 पार के लक्ष्य के साथ जनता के पास गयी और पूरे विश्वास के साथ चुनाव नतीजे का इंतजार कर रही है। वहीं कांग्रेस अप्रत्याशित नतीजों को लेकर बाद मे बहाने ढूंढ रही है।

See also  बीजेपी महिला मोर्चा ने पुलिस का आभार जताया

कांग्रेस को उसकी असलियत का पता अवश्य लगेगा, क्योंकि देश वासी जान चुके हैं कि कांग्रेस ने 70 साल मे सेवा नहीं राज किया है। भाजपा देश के अंतिम छोर मे बैठे व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सुध ले रही है और इसी का नतीजा है कि भाजपा अपने लक्ष्य 400 पार आम जन के आशीर्वाद के साथ पहुंच रही है।

See also  केदारनाथ धाम में ऑपरेशन कालनेमि जारी, आज किए गए 7 चालान
Ad 1